रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। जियो स्टूडियोज और मुंबई फिल्म कंपनी ने एलान किया है कि इस फिल्म का पहला लुक टीजर 19 मार्च को रिलीज हो रही फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के साथ बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा।
दर्शकों को इस फिल्म की पहली झलक आज ‘धुरंधर’ के पेड प्रिव्यू के दौरान ही सिनेमाघरों में मिल चुकी है।