Google Analytics Meta Pixel
अभिनेत्री कंगना ने कहा, ‘गाने में अश्लीलता की हदें पार की गईं’

अभिनेत्री कंगना ने कहा, ‘गाने में अश्लीलता की हदें पार की गईं’

नोरा फतेही और संजय दत्त स्टारर फिल्म ‘केडी: द डेविल’ का गाना ‘सरके चुनर तेरी सरके’ रिलीज के बाद अपने आपत्तिजनक बोल और कोरियोग्राफी के कारण विवादों में घिर गया है। इस गाने के सेंसर बोर्ड से पास होने को लेकर भी विवाद है। अब अभिनेत्री और राजनेता कंगना रनौत ने भी इस गाने की कड़ी आलोचना करते हुए बॉलीवुड पर ‘अश्लीलता’ की हदें पार करने का आरोप लगाया है।

सख्ती बरतने की जरूरत

एएनआई से बात करते हुए कंगना ने कहा, ‘बॉलीवुड ने अश्लीलता, हथकंडों और ध्यान आकर्षित करने के मामले में सारी हदें पार कर दी हैं। पूरा देश उनकी निंदा और आलोचना कर रहा है। लेकिन मुझे नहीं लगता कि उन्हें कोई शर्म है। इस तरह की अश्लीलता और अभद्रता के प्रदर्शन पर और भी सख्ती बरतने की जरूरत है। मुझे लगता है कि बॉलीवुड पर कड़ी लगाम लगानी होगी।’

अरमान मलिक ने भी जताई नाराजगी

कंगना से पहले भी कई लोगों ने इस गाने के बोलों पर आपत्ति जताई है। गायक अरमान मलिक ने भी गाने के बोल सुनकर हैरानी जताई। अपने एक्स अकाउंट पर उन्होंने कहा कि बोल सुनकर उन्हें वीडियो दोबारा देखना पड़ा क्योंकि उन्हें यकीन नहीं हो रहा था कि उन्होंने क्या सुना है। कमर्शियल गानों में लिरिक्स का स्तर नए निचले स्तर पर पहुंच गया है। इस हद तक गिरते देखकर दुख होता है।

सीबीएफसी से गाने को हटाने की मांग

इस बीच एक वकील ने सीबीएफसी से गाने पर तत्काल प्रतिबंध लगाने और उसे हटाने की मांग की है। आरोप लगाया गया है कि इसके बोल और दृश्य अश्लील और हानिकारक हैं, खासकर नाबालिगों के लिए।

एएनआई के मुताबिक, शिकायतकर्ता का आरोप है कि यूट्यूब पर जारी और सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हो रहे इस गाने में अत्यधिक अश्लील, यौन उत्तेजक और आपत्तिजनक अभिव्यक्तियां हैं। सीन और डांस भी उत्तेजक हैं और अश्लीलता को बढ़ावा देते हैं, जिससे सार्वजनिक शालीनता भंग होती है। इस गीत के संबंध में दिल्ली पुलिस सा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *