इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन ने टीम प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा कोचिंग सेट-अप में खिलाड़ियों के साथ सही संवाद और सम्मान की कमी है। लिविंगस्टोन ने यह भी संकेत दिया कि मौजूदा व्यवस्था में उनकी इंग्लैंड टीम में वापसी मुश्किल हो सकती है। ईएसपीएन-क्रिकइन्फो को दिए इंटरव्यू में लिविंगस्टोन ने टीम से बाहर किए जाने की प्रक्रिया और उससे जुड़े अनुभवों को साझा किया, जिसने इंग्लैंड क्रिकेट में नई बहस छेड़ दी है।लिविंगस्टोन ने अपना पिछला अंतरराष्ट्रीय मैच फरवरी 2025 में भारत के खिलाफ खेला था। यह एक टी20 मैच था। इसके बाद से इंग्लैंड के टी20 सेटअप में उनकी जगह विल जैक्स खेल रहे हैं। जैक्स ने हाल ही में हुए टी20 विश्वकप में भी शानदार प्रदर्शन किया था। ऐसे में लिविंगस्टोन की वापसी की उम्मीदें बेहद कम हैं।
‘फोन पर दी गई टीम से बाहर होने की खबर’
लिविंगस्टोन ने बताया कि मार्च 2025 में खराब फॉर्म के कारण उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था। हालांकि, जिस तरीके से उन्हें यह सूचना दी गई, उससे वह काफी हैरान थे। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड के मुख्य कोच ब्रैंडन मैकुलम का फोन आया और वह कॉल एक मिनट से भी कम समय का था।लिविंगस्टोन ने कहा, ‘मैंने पूछा कि मुझे क्यों बाहर किया गया। उन्होंने कहा कि वे किसी और को मौका देना चाहते हैं। यह बात बैज (मैकुलम) ने कही थी। चयनकर्ता ल्यूक राइट ने मुझसे संपर्क नहीं किया और कप्तान हैरी ब्रूक ने सिर्फ एक मैसेज भेजा।’ उ