Google Analytics Meta Pixel
वरुण धवन, नोरा फतेही और तारा सुतारिया ने मार्से पेड्रोजो के निधन पर जताया दुख

वरुण धवन, नोरा फतेही और तारा सुतारिया ने मार्से पेड्रोजो के निधन पर जताया दुख

मशहूर सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट मार्से पेड्रोजो का निधन हो गया है। उनकी मौत की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। कई सितारों ने सोशल मीडिया पर उन्हें याद करते हुए भावुक पोस्ट शेयर किए।

वरुण ने किया भावुक पोस्ट

एक्टर वरुण धवन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर उनके साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘आपकी आत्मा को शांति मिले दोस्त। यकीन नहीं हो रहा है। ऐसा लग रहा है जैसे हम कुछ समय पहले ही साथ शूट कर रहे थे। वह बहुत ही प्यारे इंसान और बेहद साफ दिल के थे।’

नोरा ने लिखा लंबा नोट

एक्ट्रेस नोरा फतेही ने भी एक लंबा भावुक नोट लिखा। उन्होंने बताया कि इस खबर से वह पूरी तरह टूट गई हैं। नोरा ने मार्से को अपना भाई और बहुत करीबी दोस्त बताया। उन्होंने लिखा, ‘आज मैंने एक बहुत ही प्यारे दोस्त को खो दिया है। वह मेरे लिए भाई और भरोसेमंद दोस्त जैसे थे।वह मेरी जिंदगी के सफर की शुरुआत से हिस्सा रहे। आप सभी ने हमारे रिश्ते को देखा है। वह हमेशा मेरी पर्सनैलिटी का सबसे अच्छा रूप बाहर लाते थे। जब भी आप उन्हें मेरे साथ देखते थे, मैं हमेशा हंसती और मुस्कुराती नजर आती थी। हम लगभग हर चीज साथ करते थे।’नोरा ने आगे लिखा, ‘मैंने पहले कभी किसी दोस्त को नहीं खोया। समझ नहीं आ रहा कि इसे कैसे स्वीकार करूं। आप सभी से निवेदन है कि आज उनके लिए दुआ करें। अब मार्से पेड्रोजो हमारे बीच नहीं रहे। उनका निधन हो गया है और मेरा दिल टूट गया है। मैं पूरी तर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *