चित्तौड़गढ़। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जौहर मेला के मौके पर राजस्थान के चित्तौड़गढ़ किला में आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान की वीर भूमि और उसके ऐतिहासिक गौरव की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि जब भी वे इस पवित्र भूमि को देखते हैं, तब उन्हें एक प्रसिद्ध पंक्ति याद आती है—“यह एकलिंग का आसन है, इस पर न किसी का शासन है। इस कथन के माध्यम से उन्होंने मेवाड़ की स्वतंत्रता, स्वाभिमान और शौर्य की परंपरा को रेखांकित किया।
अपने संबोधन में योगी ने कहा कि आज अलाउद्दीन खिलजी और उसके वंश के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। इसतरह बाबर, औरंगजेब और अकबर के वंश का कोई स्पष्ट अस्तित्व दिखाई नहीं देता, जबकि महाराणा प्रताप की वंशावली आज भी जीवित है और हमारे समाज में सम्मानित है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार रानी पद्मिनी (पद्मावती) की परंपरा भी आज हमारे सामने प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है।
सीएम योगी ने कहा कि राजस्थान की वीर भूमि से पूरे देश को प्रेरणा मिलती है। उन्होंने महाराणा सांगा, महाराणा कुंभा और बप्पा रावल जैसे महान योद्धाओं का उल्लेख कर कहा कि इनकी वीरता और बलिदान की परंपरा को हर भारतीय नमन