नई दिल्ली: महाकुंभ (Mahakumbh) से लाइमलाइट में आईं मोनालिसा (Monalisa) की शादी को लेकर बड़ा बवाल मचा हुआ है. बीते दिन उन्होंने केरल में फरमान खान संग कोर्ट मैरिज की थी. मोनालिसा के इस फैसले से उनकी डेब्यू फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा काफी गुस्से में है. डायरेक्टर ने इससे जुड़ा एक वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है.डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें उन्होंने मोनालिसा की शादी को लव जिहाद बताया है. डायरेक्टर ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘मोनालिसा को बहकाकर जिस तरह भोले भाले बंजारों को धोखा देकर पीएफआई और कट्टरपंथी संगठनों ने केरल जाकर लव जिहाद किया है.’
‘मैं तमाशबीन नहीं बन सकता पिता जय सिंह के अनुसार लड़की नाबालिग है और झूठे कागज बनकर एक घंटे में विवाह का प्रमाणपत्र दे देना कट्टरपंथियों के मजबूत नेटवर्क को साबित करता है. मैं इन जिहादियों के षड्यंत्र