Google Analytics Meta Pixel
विराट कोहली को नहीं मिली कप्तानी, कार्तिक ने इस दिग्गज पर जताया भरोसा

विराट कोहली को नहीं मिली कप्तानी, कार्तिक ने इस दिग्गज पर जताया भरोसा

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के पहले आरसीबी के बल्लेबाजी कोच दिनेश कार्तिक ने अपनी पसंदीदा ‘आरसीबी की ऑल-टाइम इलेवन’ चुना है. कार्तिक की इस टीम में साल 2025 की ऐतिहासिक खिताबी जीत का असर साफ नजर आया, जहां उन्होंने पुराने दिग्गजों की तुलना में मौजूदा चैंपियन खिलाड़ियों को अपनी टीम में जगह दी है. इस टीम का सबसे चौंकाने वाला फैसला कप्तानी को लेकर लिया है. कार्तिक ने अपनी टीम का कप्तान विराट कोहली को नहीं, बल्कि रजत पाटीदार को बनाया है. उन्होंने क्रिकबज पर कहा, ‘विराट कोहली ने कई सीजन तक टीम का नेतृत्व किया और सफल भी रहे, लेकिन रजत पाटीदार मेरे कप्तान होंगे. वे आरसीबी के सबसे सफल कप्तान हैं (खिताब जीतने के नाते) और बतौर बल्लेबाज उन्होंने बहुत कम समय में जो प्रभाव छोड़ा है, वो असाधारण है|’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *