Google Analytics Meta Pixel
जल जीवन मिशन 2.0 के क्रियान्वयन को लेकर केंद्रीय मंत्री की बैठक में मंत्री श्रीमती उइके ने की सहभागिता

जल जीवन मिशन 2.0 के क्रियान्वयन को लेकर केंद्रीय मंत्री की बैठक में मंत्री श्रीमती उइके ने की सहभागिता

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल द्वारा जल जीवन मिशन 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, ग्रामीण जल आपूर्ति तथा पंचायती राज विभागों के मंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। बैठक में मध्यप्रदेश की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने मध्यप्रदेश जल निगम मर्यादित मुख्यालय से वर्चुअली सहभागिता की। मध्यप्रदेश जल निगम के प्रबंध संचालक के.वी.एस. चौधरी भी बैठक में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *