दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग IPL में हर साल नए रिकॉर्ड बनते हैं और कई पुराने रिकॉर्ड टूट जाते हैं. हालांकि कुछ उपलब्धियां ऐसी भी हैं जो आज भी अटूट बनी हुई हैं. आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है और इससे पहले फैंस एक बार फिर उन रिकॉर्ड्स को याद कर रहे हैं जिन्हें तोड़ना बेहद मुश्किल माना जाता है. आइए जानते हैं ऐसे ही 5 बड़े रिकॉर्ड के बारे में |
- क्रिस गेल का नाबाद 175 रन का ऐतिहासिक स्कोर
आईपीएल ही नहीं बल्कि पूरे टी20 क्रिकेट का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर क्रिस गेल के नाम है. उन्होंने 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलते हुए पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ 66 गेंदों में नाबाद 175 रन ठोक दिए थे. इस पारी में उन्होंने 17 छक्के और 13 चौके लगाए थे. यह पारी इतनी विस्फोटक थी कि आज भी कोई बल्लेबाज इसके करीब नहीं पहुंच पाया है |
- 2016 में विराट कोहली का विराट सीजन