थाईलैंड। होर्मुज जलडमरूमध्य के पास बुधवार को एक बड़े कार्गो जहाज पर हुए हमले ने समुद्री सुरक्षा और वैश्विक व्यापार को लेकर चिंता बढ़ा दी है। थाईलैंड के झंडे वाला मालवाहक जहाज Mayuri Nari उस समय हमले का शिकार हो गया जब वह भारत की ओर जा रहा था। जहाज पर कुल 23 चालक दल के सदस्य सवार थे। घटना के बाद तुरंत बचाव अभियान चलाया गया और 20 नाविकों को सुरक्षित निकाल लिया गया, जबकि तीन लोग अब भी जहाज पर मौजूद बताए जा रहे हैं और उनकी स्थिति स्पष्ट नहीं है। घटना के बाद जहाज से काला धुआं उठता दिखाई दिया और आसपास समुद्र में लाइफ बोट्स तैरती देखी गईं। बचाव कार्य में रॉयल थाई नेवी ने अहम भूमिका निभाई। नौसेना ने अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के सहयोग से राहत और सुरक्षा अभियान शुरू किया। फिलहाल हमले के कारणों की जांच की जा रही है और अभी तक किसी भी संगठन या देश ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है।
UAE से हुआ था रवाना
जानकारी के अनुसा