Google Analytics Meta Pixel
यूके राइडर विवाद में नया मोड़, भाई ने कहा- लोगों को भावुक कर रहे हैं अनुराग डोभाल

यूके राइडर विवाद में नया मोड़, भाई ने कहा- लोगों को भावुक कर रहे हैं अनुराग डोभाल

यूट्यूबर अनुराग डोभाल इन दिनों सुर्खियाें में हैं। एक इंस्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान इस यूट्यूबर का खतरनाक एक्सीडेंट हो गया। इस वक्त वह अस्पताल में भर्ती हैं। पिछले दिनों एक व्लॉग में अनुराग डोभाल ने अपने परिवार पर गंभीर आरोप लगाए थे। साथ ही डिप्रेशन में होने की बात कही थी। सोशल मीडिया पर यह मामला अब कंट्रोवर्सी का रूप ले चुका है।

अनुराग डोभाल के भाई ने पोस्ट करके बताई सच्चाई

अनुराग डोभाल के एक्सीडेंट के बाद सिर्फ पत्नी ही उन्हें देखने पहुंची, परिवार से दूसरी बनाई रखी। इसी बीच अनुराग डोभाल के भाई कलम ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट करते हुए कई चौंकाने वाली बात नेटिजंस को बताई हैं। जल्द ही वह सबूत के साथ यूके राइडर 07 का पर्दाफाश करेंगे।वह अपनी पोस्ट में लिखते हैं, ‘मैं कल एक वीडियो सबूत के साथ पोस्ट करूंगा। जो कुछ मेरे और परिवार के साथ हुआ, उस बारे में बताऊंगा। मैं दो दिन से चुप था क्योंकि मुझे अपने परिवार की देखभाल करनी है। मेरे मम्मी-पापा ने बहुत कुछ सहा है। मुझे नहीं पता कि यह वक्त मेरे माता-पिता कैसे काटेंगे। लेकिन जिससे पहले देर हो, मैं सच को सामने लाना चाहता हूं। मैं इस मामले को लीगल तरीके से आगे बढ़ाऊंगा, मुझे भारत के कानून पर पूरा भरोसा है।’

लोगों को इमोशनल बनाकर सच से दूर रख रहे हैं अनुराग डोभाल

कलम अपनी पोस्ट में आगे लिखते हैं, ‘जो सच होगा, वो सामने आकर ही रहेगा। बात यहां सच की है। सच के लिए अगर मुझे किसी भी हद तक जाना पड़े तो मैं जाऊंगा। अभी तक आप लोगों को बस इमोशनल करके सच से दूर रखा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *