भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप जीत लिया है। टीम ने रविवार रात न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया। वैसे तो इस ट्रॉफी के लिए सभी प्लेयर्स ने योगदान दिया, लेकिन कुछ प्लेयर्स ऐसे रहे, जिन्होंने कठिन परिस्थियों में प्रदर्शन करके खुद को साबित किया।
इस स्टोरी में ऐसे ही 5 प्लेयर्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने भारत को टी-20 का वर्ल्ड चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। इस लिस्ट में पहला नाम संजू सैमसन का रहा। उसके बाद जसप्रीत बुमराह, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे शामिल रहे।