Google Analytics Meta Pixel
भारत बनाम न्यूजीलैंड: आईसीसी नॉकआउट मुकाबलों में किसका पलड़ा भारी?

भारत बनाम न्यूजीलैंड: आईसीसी नॉकआउट मुकाबलों में किसका पलड़ा भारी?

टी20 विश्वकप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला शाम सात बजे शुरू होगा और टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम साढ़े छह बजे होगा। दोनों टीमें दो साल में लगातार दूसरे आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में भिड़ रही हैं। इससे पहले 2025 के चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को हराया था। हालांकि, आईसीसी टूर्नामेंट्स के नॉकआउट्स में टीम इंडिया का न्यूजीलैंड के खिलाफ रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। कीवियों ने हमसे एक ज्यादा मैच जीता है। भारत के पास इस बार फाइनल जीतकर हिसाब बराबर करने का मौका है।टीम इंडिया और न्यूजीलैंड अब तक आईसीसी टूर्नामेंट्स के नॉकआउट मुकाबले में पांच बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इनमें से कीवियों ने तीन मैच और भारत ने दो मैच जीते हैं। हालांकि, दोनों टीमें टी20 विश्वकप के नॉकआउट में पहली बार आमने-सामने होंगी। इससे पहले दोनों वनडे या फिर टेस्ट चैंपियनशिप के नॉकआउट में ही भिड़ी हैं। आइए पहले आंकड़े जानते हैं और फिर हर मैच की कहानी…

  1. भारत vs न्यूजीलैंड, चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल, 2000

भारत और न्यूजीलैंड किसी आईसीसी टूर्नामेंट के नॉकआउट में पहली बार सा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *