भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार यानी आठ मार्च को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा, जहां टीम इंडिया लगातार दूसरी बार खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी। मैच से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने ऐसा बयान दिया है, जिसने भारतीय फैंस को 2023 वनडे विश्व कप फाइनल की याद दिला दी है।
‘ट्रॉफी जीतने के लिए कुछ दिल तोड़ने पड़े तो कोई परेशानी नहीं होगी’
फाइनल से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में सैंटनर ने कहा कि उनकी टीम भले ही इस मुकाबले में पसंदीदा नहीं है, लेकिन अगर ट्रॉफी जीतने के लिए उन्हें भारतीय प्रशंसकों के दिल तोड़ने पड़ें, तो उन्हें इससे कोई परेशानी नहीं होगी। सैंट