Bihar News: बिहार के गोपालगंज में एक लड़की ने अपने प्रेमी की गिरफ्तारी के विरोध में मोबाइल टावर पर चढ़कर उसकी रिहाई की मांग की, जिससे इलाके में हंगामा मच गया.स्थानीय लोगों के अनुसार, लड़की के प्रेमी को पुलिस ने एक पुराने मामले में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी की खबर मिलते ही लड़की मानसिक रूप से टूट गई और उसने गांव के पास स्थित मोबाइल टावर पर चढ़कर उसने जनता के सामने घोषणा कर दी कि जब तक उसके प्रेमी को रिहा नहीं किया जाएगा, वह नीचे नहीं उतरेगी. यह नजारा किसी फिल्मी दृश्य से काम नहीं था, मानो क्लासिक फिल्म ‘शोले’ का वीरू हो. लड़की के इस कारनामे को देखने और रिकॉर्ड लरने के लिए आसपास के लोग जुटने लगे.
पुलिस और ग्रामीणों ने की उतारने की कोशिश