Google Analytics Meta Pixel
फैशन स्टेटमेंट था या कोई धार्मिक वजह, क्यों विजय-रश्मिका के वेडिंग रिसेप्शन में नंगे पैर पहुंचे राम चरण?

फैशन स्टेटमेंट था या कोई धार्मिक वजह, क्यों विजय-रश्मिका के वेडिंग रिसेप्शन में नंगे पैर पहुंचे राम चरण?

हैदराबाद में बुधवार को विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की वेडिंग रिसेप्शन पार्टी सितारों से सजी रही, जहां साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े नाम नए जोड़े को आशीर्वाद देने पहुंचे। इस ग्लैमरस शाम में अभिनेता राम चरण की एंट्री ने खास तौर पर लोगों का ध्यान खींचा।

क्यों नंगे पैर पहुंचे थे राम चरण?

राम चरण अपनी पत्नी उपासना कामिनेनी कोनिडेला के साथ रिसेप्शन में पहुंचे और पूरी तरह काले कपड़ों में नजर आए। सबसे खास बात यह रही कि वे नंगे पैर समारोह में शामिल हुए। हालांकि यह कोई फैशन स्टेटमेंट नहीं था, बल्कि इसके पीछे एक धार्मिक कारण है।दरअसल, राम चरण इन दिनों अयप्पा दीक्षा का पालन कर रहे हैं। यह भगवान अयप्पा के भक्तों द्वारा किया जाने वाला एक पवित्र व्रत है, जिसे सबरीमाला मंदिर की यात्रा से पहले किया जाता है। इस दौरान भक्त सादगी और अनुशासन से भरा जीवन जीते हैं। अयप्पा दीक्षा आमतौर पर 41 से 48 दिनों तक चलती है और इसे आध्यात्मिक तैयारी का समय माना जाता है।इस अवधि में भक्त साधारण काले, नीले या भगवा रंग के कपड़े पहनते हैं, अक्सर नंगे पैर चलते हैं और सख्त शाकाहारी भोजन करते हैं। साथ ही उन्हें शराब और अन्य भोग-विलास से दूर रहना होता है और रोजाना पूजा-पाठ और ध्यान करना होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *