अहमदाबाद। अहमदाबाद के कालूपुर ब्रिज के पास बुधवार-गुरुवार रात नमकीन बनाने के कारखाने में भीषण आग लगी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड के जवानों ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस आग में कारखाना जलकर राख हो गया, गनीमत रही की कोई जानहानि नहीं हुई। शहर के शहरकोटड़ा पुलिस थाने के सामने स्थित नककीन सेव बनाने के कारखाने में अचानक भीषण आग लगी। आसपास के इलाके में धुएं के गुब्बार से अफरातफरी मच गई। रात 2:30 बजे के आसपास फायर ब्रिगेड को इसकी जानकारी मिली, जिसके बाद आग पर काबू पाने के लिए दमकल की गाड़ियां पहुंची। कुछ घंटों की मशक्क्त के बाद फायर के जवानों ने आग पर