फिटनेस और एडवेंचर की दुनिया का चर्चित चेहरा रणविजय सिंह एसके मैराथन में शामिल होने रायपुर पहुंचे। लगभग 21 कैटेगरी में मरीन ड्राइव से मैराथन की शुरुआत होगी। जिसका फ्लैग अॉफ रोडिज फेम रणविजय करेंगे। इस बार लेट्स रन टूवर्डस अ हेल्थियर इंडिया एंड अ सेफर डिजिटल इंडिया थीम पर होने वाली इस मैराथन में 10 हजार धावकों के शामिल होने की संभावना है। इस मौके पर रणविजय ने सिटी भास्कर से एक्सक्लूसिव बात की और अपने अनुभव साझा किए। पढ़िए रणविजय ने यूथ, फिटनेस और लाइफस्टाइल को लेकर क्या कहा…