Google Analytics Meta Pixel
सैयारा’ के बाद अहान पांडे को झेलनी पड़ी थी काफी मुश्किलें, एक्टर ने किया खुलासा; कहा- ‘शरीर पूरी तरह जीरो

सैयारा’ के बाद अहान पांडे को झेलनी पड़ी थी काफी मुश्किलें, एक्टर ने किया खुलासा; कहा- ‘शरीर पूरी तरह जीरो

अहान पांडे ने पहली ही फिल्म से शानदार शुरुआत की। बीते साल आई ‘सैयारा’ ने जबर्दस्त कमाई की। अहान पांडे और अनीत पड्डा को अपने परफॉर्मेंस के लिए काफी सरहना मिली। लेकिन फिल्म के तुरंत बाद अहान को काफी परेशानी झेलनी पड़ी थी, जिसका हाल ही में एक्टर ने खुलासा किया।

जिंदगी की सबसे तकलीफदेह सर्जरी

अहान पांडे ने हाल ही में स्क्वायर इंडिया को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया कि फिल्म की रिलीज के तुरंत बाद उनकी जिंदगी में एक बेहद दर्दनाक दौर भी आया। जब उन्हें कंधे की गंभीर चोट के कारण ऐसी सर्जरी से गुजरना पड़ा, जिसे उन्होंने अपनी जिंदगी की सबसे तकलीफदेह सर्जरी बताया।फिल्म की सफलता जहां उनके करियर के लिए बड़ी खुशखबरी थी, वहीं इस ऑपरेशन ने उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से काफी चुनौती दी।

शरीर पूरी तरह ‘जीरो’ पर आ गया था

अहान ने बताया कि सर्जरी के बाद उनका शरीर जैसे पूरी तरह से ‘जीरो’ पर आ गया था। साधारण हरकतें करना भी मुश्किल हो गया था, यहां तक कि हाथ उठाने में भी तेज दर्द होता था। डॉक्टरों ने उन्हें लंबा आराम करने की सलाह दी थी।रिकवरी के दौरान उन्हें कई हफ्तों तक कड़ी सावधानी बरतनी पड़ी और फिजियोथेरेपी का सहारा लेना पड़ा। उन्होंने यह भी शेयर किया कि इस दौरान वे ज्यादा पब्लिक में नजर नहीं आए, क्योंकि वे पूरी तरह से ठीक होकर ही अपने काम पर लौटना चाहते थे।हालांकि यह समय उनके लिए आसान नहीं था, लेकिन अहान ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने धीरे-धीरे अपनी फिटनेस पर दोबारा काम शुरू किया और खुद को मानसिक रूप से भी मजबूत बनाया। अब वे पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं और अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स पर फोकस कर रहे हैं।

नई फिल्म की शूटिंग में लगे अहान

अब अहान डेब्यू फिल्म के बाद अली अब्बास जफर की फिल्म में नजर आएंगे। ये एक एक्शन-रोमांस फिल्म होगी, जिसमें उनके साथ शरवरी लीड रोल में नजर आएंगी।फिल्म 2027 की शुरुआत में रिलीज हो सकती है। वहीं खबरें यह भी हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *