टी20 विश्वकप 2026 के नॉकआउट स्टेज की शुरुआत बुधवार चार मार्च से होने जा रही है। पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड का सामना दक्षिण अफ्रीका से कोलकाता के ईडन गार्डेन्स में होगा, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में गुरुवार को भारत और इंग्लैंड की टीमें मुंबई के वानखेड़े में आमने-सामने होंगी। यहां हारने वाली टीम का सफर खत्म हो जाएगा, जबकि जीतने वाली टीम आठ मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भिड़ेंगी। इस चरण के शुरू होने से पहले हम आपको टी20 विश्वकप के नॉकआउट स्टेज में सबसे ज्यादा रन, सबसे ज्यादा विकेट और सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं। साथ ही हम आपको इस चरण में सबसे ज्यादा 50+ के स्कोर बनाने वाले बल्लेबाजों के बारे में भी बताएंगे। नॉकआउट स्टेज में क्वार्टर फाइनल (जो कि टी20 विश्वकप में शायद ही कभी हुआ हो), सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले शामिल हैं। आइए जानते हैं…