रविवार का दिन कई फिल्मों के लिए मिलाजुला रहा है। ‘द केरल स्टोरी 2’ की रविवार को कमाई बढ़ी है। ‘अस्सी’ की कमाई में गिरावट दर्ज की गई है। ‘स्क्रीम 7’ के कलेक्शन में भी गिरावट देखने को मिली है। ‘ओ रोमियो’ का भी यही हाल है। आइए सभी फिल्मों के कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं। रविवार को फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ को बॉक्स ऑफिस पर वीकएंड का फायदा मिला है। तीसरे दिन इसने 5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे दिन इसने 4.65 करोड़ रुपये कमाए थे। पहले दिन फिल्म ने 75 लाख रुपये से खाता खोला था। फिल्म ने अब तक 10.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म ‘अस्सी’ को रिलीज हुए 10 दिन हो चुके हैं। रविवार को इसने 48 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। पहले दिन इसने 1 करोड़ रुपये से खाता खोला था। पहले हफ्ते में फिल्म की कमाई 6.95 करोड़ रुपये रही थी। इस तरह से इस फिल्म का कलेक्शन 8.48 करोड़ रुपये हो गया है। इसमें तापसी पन्नू अहम किरदार में हैं।