क्या उनकी टिप्पणी गंभीरता से लेनी चाहिए’? ‘द केरल स्टोरी 2’ पर अनुराग कश्यप के किया तंज तो बोले विपुल अमृतलाल

क्या उनकी टिप्पणी गंभीरता से लेनी चाहिए’? ‘द केरल स्टोरी 2’ पर अनुराग कश्यप के किया तंज तो बोले विपुल अमृतलाल

फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ अपनी रिलीज से पहले विवादों में रही। मामला कोर्ट तक भी पहुंचा। इस बीच निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप ने भी इस फिल्म पर तीखा हमला बोला था। इस पर अब फिल्म के प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने फिल्म के बारे में की गई टिप्पणियों पर सवाल उठाया है।

बोले- ‘मैं पर्सनली कमेंट नहीं करता’

मीडिया से बात करते हुए शाह ने कहा, ‘देखिए, मैं अनुराग जी पर पर्सनली कमेंट नहीं करता। उनकी अपनी राय है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि मेरे जो निर्देशक हैं उन्होंने एक बहुत अच्छा मुद्दा रखा था, उसका जवाब अभी तक अनुराग जी के पास से आया नहीं’। बता दें कि फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ का निर्देशन कामाख्या नारायण सिंह ने किया है।

बोले- ‘क्या उनकी टिप्पणी गंभीरता से लेनी चाहिए’

बता दें कि अनुराग कश्यप ने मीडिया से बात करते हुए ‘द केरल स्टोरी 2’ के ट्रेलर की आलोचना करते हुए इसे ‘प्रोपेगैंडा’ बताया था। विपुल अमृतलाल शाह ने यह भी बताया कि कश्यप ने एक फिल्म ‘दैट गर्ल इन येलो बूट्स’ बनाई थी, जिसमें ‘पिता और बेटी के अनैतिक संबंध’ को दिखाया गया था। क्या उनकी ऐसी किसी टिप्पणी को गंभीरता से लेना चाहिए? विपुल अमृतलाल शाह ने आगे बताया कि डायरेक्टर कामाख्या नारायण सिंह ने यह सवाल सबके सामने उठाया था और उम्मीद जताई कि कश्यप इस पर खुलकर बात करेंगे। उन्होंने कहा, ‘मुझे उम्मीद थी कि अनुराग खुलकर बात करेंगे। शायद आने वाले दिनों में उनका जवाब आ जाएगा’।

फिल्म के निर्देशक ने क्या कहा था?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *