काबुल/इस्लामाबाद। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पर तनाव अब खुले सैन्य टकराव और हमलों में बदलता दिख रहा है। दोनों देशों के दावों और पलटवारों के बीच हालात युद्ध जैसे बन गए हैं। अफगानिस्तान का दावा है कि उसकी जवाबी कार्रवाई में 55 से अधिक पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं, जबकि कुछ सैनिकों को जिंदा पकड़ा गया है। अफगानी सैनिकों ने डूरंड लाइन पर पाकिस्तान की करीब 15 चौकियों पर कब्जा कर लिया है। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान ने आधी रात को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल समेत कई इलाकों में हवाई हमले कर 130 से अधिक अफगान लड़ाकों को मार गिराने का दावा किया है।
पाकिस्तान ने अफगान तालिबान शासन के खिलाफ ‘ऑपरेशन ग़ज़ब लिल हक’ शुरू करने की घोषणा की है। पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार के अनुसार, इस ऑपरेशन के तहत 133 अफगान तालिबान ऑपरेटिव