6 लाख का बिल चुकाने मैनेजर को भेजे स्क्रीनशॉट, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
गुरुग्राम। एमसीए की डिग्री ले चुका 26 साल का एक युवक बिना एक पैसा दिए करीब पांच महीने तक शहर के एक आलीशान होटल में ठहरा रहा। होटल से जाते समय उसने 6 लाख रुपए से ज्यादा का बिल चुकाने के फेक पेमेंट के स्क्रीनशॉट होटल स्टाफ को भेजे थे। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि जब होटल प्रबंधन ने बाद में अपना बैंक स्टेटमेंट चेक किया तो अकाउंट में कोई पैसा क्रेडिट नहीं हुआ। इसके बाद एफआईआर दर्ज की गई और आरोपी को गिरफ्तार कि