मशहूर लेखक और सलमान खान के पिता सलीम खान की इन दिनों तबीयत खराब चल रही है। उन्हें 17 फरवरी, 2026 को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह अभी भी अस्पताल में हैं। हाल ही में, एक इवेंट में आमिर खान ने सलीम खान की सेहत के बारे में जानकारी दी है। आइए जानते हैं एक्टर ने क्या बताया है?
आमिर खान ने दी हेल्थ अपडेट
सलीम खान की सेहत को लेकर आमिर खान ने कहा ‘मैं सलीम साहब से मिलने गया था। हम सब दुआ कर रहे हैं कि वह जल्दी से अच्छे हो जाएं। वो आईसीयू में थे, तो मैं उनसे पर्सनली नहीं मिल पाया। हालांकि मैं उनके परिवार के साथ बैठा था।’
अलवीरा दे रहीं अपडेट
अभिनेता ने आगे कहा ‘मुझे अलवीरा बता रही हैं कि हर रोज उनकी सेहत अच्छी हो रही है। हम सब प्रार्थना