वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फ्लोरिडा स्थित ‘मार-ए-लागो’ रिसॉर्ट की सुरक्षा में एक बार फिर सेंधमारी की कोशिश हुई है। हालांकि अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने इस खतरे को भांप लिया और एक हथियारबंद घुसपैठिए को मौके पर ही ढेर कर दिया। इस शख्स की पहचान 21 साल के ऑस्टिन टकर मार्टिन के रूप में हुई है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हमलावर ऑस्टिन अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना का रहने वाला था। सीक्रेट सर्विस के प्रवक्ता एंथनी गुग्लिल्मी ने कहा कि ऑस्टिन पिछले कई दिनों से लापता था और उसके परिवार ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट