भारतीय सिनेमा में क्रॉस-इंडस्ट्री कोलैबोरेशन का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। इस वक्त जिस जोड़ी पर सबसे ज्यादा नजरें टिकी हैं, वह है बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर और तेलुगु स्टार अदिवि शेष की। दोनों की अपकमिंग फिल्म ‘डकैत: ए लव स्टोरी’ को लेकर चर्चाएं तेज हैं।
सूत्र बताते हैं कि यह कोलैबोरेशन केवल एक फिल्म तक सीमित नहीं रहने वाली बल्कि सूत्रों की मानें तो ‘डकैत’ की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री से प्रभावित एक बड़े प्रोडक्शन हाउस ने मृणाल और अदिवि को 2027 की एक और फिल्म के लिए अप्रोच किया है।
अगर सब कुछ तय योजना के मुताबिक चला, तो ‘डकैत’ से शुरू हुआ यह कोलैबोरेशन आने वाले वर्षों में पैन-इंडिया सिनेमा का बड़ा अध्याय साबित हो सकता है। फिलहाल प्रोजेक्ट का नाम सामने नहीं आया है।