Google Analytics Meta Pixel
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को बैंकों को जमकर फटकार लगाई

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को बैंकों को जमकर फटकार लगाई

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को बैंकों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने बैंकों द्वारा इंश्योरेंस जैसे फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स की गलत तरीके से बिक्री (मिसेल-सेलिंग) पर नाराजगी जताई और उन्हें अपने मुख्य कामकाज पर ध्यान देने की सलाह दी। वित्त मंत्रालय ने भी बैंकों और बीमा कंपनियों को कहा है कि वे ग्राहकों को गलत पॉलिसी न बेचें।

बैकों का ज्यादा ध्यान इंश्योरेंस पॉलिसी पर RBI के सेंट्रल बोर्ड को संबोधित करने के बाद सीतारमण ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि बैंकों को अपने मुख्य बिजनेस पर फोकस करना चाहिए… मेरी हमेशा से यह शिकायत रही है कि आप उन इंश्योरेंस पॉलिसी को बेचने में ज्यादा समय बिता रहे हैं जिनकी जरूरत ही नहीं है। और मजे की बात यह है कि यह मामला (RBI और IRDAI के बीच) अधर में लटका रहा।

मिसेल-सेलिंग को लेकर ड्राफ्ट गाइडलाइंस जारी हुई थी इससे पहले 11 फरवरी को, RBI ने मिसेल-सेलिंग को लेकर ड्राफ्ट गाइडलाइंस जारी की थीं। इसमें कहा गया है कि अगर बैंक गलत तरीके से कोई प्रोडक्ट या सर्विस बेचते हैं, तो उन्हें ग्राहक द्वारा चुकाई गई पूरी रकम वापस करनी होगी। साथ ही, बैंक की पॉलिसी के हिसाब से ग्राहक को हुए नुकसान का मुआवजा भी देना होगा। इस पर आम जनता 4 मार्च तक अपनी राय दे सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *