टी20 विश्व कप 2026 में सोमवार को सुपर-8 राउंड का सिर्फ एक मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले में सुपर-8 ग्रुप-1 की दो टीमें वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे आमने-सामने होंगी। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम खेला जाएगा। मैच शाम सात बजे से खेला जाएगा और टॉस इससे आधे घंटे पहले याने शाम साढ़े छह बजे होगा। इस मैच पर भारत की भी नजरें होंगी। समीकरण कुछ ऐसे बन रहे कि यह मैच अंत में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने के सभी समीकरण जानने के लिए यहां क्लिक करचार साल बाद आमने-सामने वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के बीच अब तक कुल चार टी20 मैच खेले गए हैं। वेस्टइंडीज ने तीन मैचों में जीत हासिल की है, जबकि जिम्बाब्वे एक बार विजयी रही है। टी20 विश्वकप में दोनों टीमें एक बार भिड़ी हैं। 2022 में होबार्ट में खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज ने 31 रन से जीत दर्ज की थी। 2022 के बाद से टी20 फॉर्मेट में दोनों टीमें कभी एक दूसरे के सामने नहीं आई हैं। यानी चार साल बाद दोनों टीमें इस प्रारूप में आमने-सामने होंगी।