लंदन रवाना होने से पहले मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं आलिया भट्ट, बाफ्टा फिल्म अवॉर्ड्स में करेंगी शिरकत

लंदन रवाना होने से पहले मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं आलिया भट्ट, बाफ्टा फिल्म अवॉर्ड्स में करेंगी शिरकत

बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट को शुक्रवार को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। बताया जाता है कि वह 79वें बाफ्टा फिल्म अवॉर्ड्स में शामिल होने के लिए लंदन जा रही थीं। इवेंट में वह एक प्रेजेंटर के तौर पर भारत को रिप्रेजेंट करेंगी। हवाई अड्डे के अंदर जाने से पहले अभिनेत्री काफी उत्साहित नजर आईं।

अमृता फडणवीस

एक्टिंग में डेब्यू के सवाल पर क्या बोलीं अमृता फडणवीस? पैशन के बारे में भी की खुलकर बात

आलिया भट्ट का लुक

सफर के लिए आलिया भट्ट ने एक शानदार कैजुअल ड्रेस पहनी। उन्होंने डेनिम जींस के साथ एक नीला टॉप और वाइन कलर का लंबा कोट पहना। उन्होंने इसे कैप, मैचिंग हैंडबैग और सफेद स्नीकर्स के साथ मैच किया।

प्रेजेंटर के तौर पर स्टेज पर आएंगी

आलिया भट्ट 22 फरवरी को लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में होने वाले बाफ्टा फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी में प्रेजेंटर के तौर पर स्टेज पर आएंगी।यह इवेंट ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवार्ड्स (बाफ्टा) के 79वें एडिशन का हिस्सा है। यह अवॉर्ड इंटरनेशनल सिनेमा के सबसे मशहूर अवॉर्ड्स में से एक है।’कॉकटेल 2′ में किस किरदार में नजर आएंगी रश्मिका मंदाना और कृति सेनन? सामने आई नई अपडेट

ये होंगे प्रेजेंटर्स

बताया जाता है कि प्रेजेंटर्स में ब्रायन क्रान्स्टोन , सिलियन मर्फी, एथन हॉक, केट हडसन, माइकल बी. जॉर्डन, सैडी सिंक, एलिसिया विकेंडर, गिलियन एंडरसन, ग्लेन क्लोज, पैट्रिक डेम्पसी, रिज अहमद और कई अन्य शामिल हैं।

रेस में सबसे आगे हैं ये फिल्में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *