शिवाजी महाराज पर आधारित हैं ये फिल्में, इन कलाकारों ने पर्दे पर निभाया उनका किरदार

शिवाजी महाराज पर आधारित हैं ये फिल्में, इन कलाकारों ने पर्दे पर निभाया उनका किरदार

भारत के महान योद्धाओं में से एक छत्रपति शिवाजी महाराज की आज जयंती है। वह शिवाजी राजे भोसले या महाराज के नाम से जाने जाते थे। 19 फरवरी 1630 को पुणे के शिवनेरी दुर्ग में जन्मे शिवाजी महाराज के पिता का नाम शाहजी राजे भोसले था। उनके दादाजी कोंडदेव ने उन्हें युद्ध और प्रशासन की ट्रेनिंग दी। आज शिवाजी महाराज की जयंती पर आइए जानते हैं कि उन पर कौन-कौन सी फिल्में बनीं और उनके किरदार को किन-किन अभिनेताओं ने निभाया है।

शिवाजी महाराज पर आधारित फिल्में

शेर शिवराज (2022)

छत्रपति शिवाजी महाराज पर बनी यह फिल्म अफजल खान और उनके बीच के संघर्ष को दिखाती है। इसमें दिखाया गया है कि आदिलशाही सल्तनत ने शिवाजी महाराज के प्रभाव को रोकने के लिए अफजल खान को भेजा। प्रतापगढ़ की तलहटी में अफजल खान, शिवाजी महाराज को मारने की कोशिश करता है। हालांकि महाराज ‘वाघ नख’ (बाघ के पंजे) से उसका वध कर देते हैं।

पावनखिंड (2022)

फिल्म ‘पावनखिंड’ में मराठा साम्राज्य की कहानी दिखाई गई है। यह फिल्म 13 जुलाई 1660 को हुई ‘पावनखिंड की लड़ाई’ पर आधारित है। यह फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज और उनके सेनापति बाजी प्रभु देशपांडे के बलिदान को दर्शाती है। इसके निर्देशक दिगपाल लांजेकर हैं।

फरजंद (2019)

यह फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के एक बहादुर योद्धा कोंडाजी फरजंद पर आधारित है। इसमें दिखाया गया है कि साल 1673 में सिर्फ 60 मराठा सैनिकों ने बेशक खान के 2500 सैनिकों को हराया था। यह फिल्म साहस, रणनीति और बलिदान की कहानी दिखाती है। इसका निर्देशन दिगपाल लांजेकर ने किया था।

फत्तेशिकस्त (2019)

यह मराठी ऐतिहासिक ड्रामा है। इसमें दिखाया गया है कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने पुणे के लाल महल में मुगल सूबेदार शाइस्ता खान के खिलाफ ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की थी। यह फिल्म शिवाजी महाराज की गुरिल्ला युद्धनीति और उनकी रणनीति दिखाती है। इसमें चिन्मय मंडलेकर ने शिवाजी महाराज की भूमिका निभाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *