कियारा आडवाणी का भावुक नोट, बोलीं— आपको हमेशा याद किया जाएगा

कियारा आडवाणी का भावुक नोट, बोलीं— आपको हमेशा याद किया जाएगा

अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा का हाल ही में निधन हुआ। इससे अभिनेता का परिवार सदमे में है। वो लंबे वक्त से बीमार थे। खुद सिद्धार्थ ने इसके बारे में जानकारी देते हुए बीती रात एक भावुक पोस्ट साझा किया था। अब सिद्धार्थ की पत्नी व अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने ससुर के निधन पर दुख जताते हुए एक भावुक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने उनकी बातों और सीखों की हमेशा याद आने की बात कही।

खुले दिल से किया मेरा स्वागत

कियारा ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें साझा की हैं। एक तस्वीर में जहां सुनील मल्होत्रा के साथ कियारा सिद्धार्थ नजर आ रहे हैं। जबकि एक तस्वीर अकेले सिद्धार्थ के पिता की है। इसके साथ ही कियारा ने भावुक नोट भी लिखा। एक्ट्रेस ने लिखा, ‘शुरुआत से ही आपने खुले दिल से, अटूट ज्ञान और एक ऐसे निशर्त प्यार से मेरा स्वागत किया, जिसने हम सभी को सहारा दिया। आपकी आत्मीयता निरंतर बनी रही। आपकी उदारता सहज थी। आपके परिवार को लेकर आपका प्यार आपके हर काम के केंद्र में था। आप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *