केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को भारत-यूएई व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) को दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग को मजबूत करने वाला एक बड़ा और परिवर्तनकारी कदम बताया। उन्होंने कहा कि इस समझौते ने विभिन्न क्षेत्रों में नए अवसर पैदा किए हैं और भारत की वैश्विक व्यापार केंद्र के रूप में विश्वसनीयता को और मजबूत किया है।
भारत की विदेश नीतिप्रीमियम
पड़ोसी प्रथम नीति और चिंताएं: दक्षिण एशिया में भारत की चुनौती, पड़ोस में कैसे फिर से जीते भरोसा?
सोशल मीडिया पोस्ट में गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चार साल पहले भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच हस्ताक्षरित यह समझौता आर्थिक साझेदारी के एक नए अध्याय की शुरुआत था। उनके मुताबिक, CEPA का सकारात्मक प्रभाव मैन्युफैक्चरिंग, सेवाओं और कृषि क्षेत्रों में देखने को मिला है।मंत्री ने कहा कि इस समझौते से निर्यातकों को लाभ मिला है, एमएसएमई को समर्थन मिला है और कृषि निर्यात को मजबूती मिली है। साथ ही, किसानों को प्रीमियम वैश्विक बाजारों तक बेहतर पहुंच मिली है। उ