नई दिल्ली में सांस्कृतिक रंगों से सजा अम्बेडकर कॉलेज का वार्षिकोत्सव

नई दिल्ली में सांस्कृतिक रंगों से सजा अम्बेडकर कॉलेज का वार्षिकोत्सव

नई दिल्ली में मंगलवार को डॉ बी आर अम्बेडकर महाविद्यालय के वार्षिक उत्सव का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया और मेधावी छात्र-3 छात्राओं का सम्मान किया गया। इस समारोह में दिल्ली विश्वविद्यालय और ‘बाबू प्रियव्रत नारायण सिंह शिक्षा समिति’ के साझा सहयोग से पिछले २३ वर्षों से दिया जाने वाला ‘श्री शीतल प्रसाद सिंह पत्रकारिता पुरस्कार’ इस वर्ष श्री करुणा नयन चतुर्वेदी को दिया गया। वो दिल्ली विश्वविद्यालय में हिंदी पत्रकारिता और जनसंचार के चतुर्थ वर्ष के छात्र हैं। डीयू और बाबू प्रियव्रत नारायण सिंह शिक्षा समिति द्वारा ही सोशल वर्क पाठ्यक्रम में सबसे अधिक अंक लाने वाले छात्र को २३ वर्षों से निरंतर दिया जाने वाला ‘बाबू प्रियव्रत नारायण सिंह गोल्ड मेडल’ इस वर्ष बीए ऑनर्स की छात्रा इति श्रीवास्तव को दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *