ED: टीना अंबानी दूसरी बार ईडी के समन पर नहीं हुईं पेश, अमेरिका से जुड़ी संपत्ति को लेकर होनी है पूछताछ

ED: टीना अंबानी दूसरी बार ईडी के समन पर नहीं हुईं पेश, अमेरिका से जुड़ी संपत्ति को लेकर होनी है पूछताछ

रिलायंस समूह के अध्यक्ष अनिल अंबानी की पत्नी और पूर्व अभिनेत्री टीना अंबानी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन पर मंगलवार को लगातार दूसरी बार पेश नहीं हुईं। धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए उन्हें बुलाया गया था। अधिकारियों के अनुसार, इससे पहले 10 फरवरी को भी वह संघीय जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं हुई थीं, जिसके बाद उन्हें नया नोटिस भेजा गया था। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि उन्होंने अनुपस्थित रहने का कोई कारण जांच अधिकारी को बताया है या नहीं। ईडी सूत्रों का कहना है कि उन्हें पूछताछ के लिए नई तारीख दी जा सकती है।जांच एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि टीना अंबानी के पेश होने पर उनसे विस्तृत पूछताछ की जाएगी और उनका बयान धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत दर्ज किया जाएगा। इसी मामले में 66 वर्षीय अनिल अंबानी को भी रिलायंस समूह की विभिन्न कंपनियों और उनसे जुड़े बैंक ऋण मामलों की जांच के सिलसिले में बुधवार को दूसरी बार पेश होने को कहा गया है। वह पहली बार अगस्त 2025 में ईडी के सामने उपस्थित हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *