शिव से प्रेरणा लेकर काम करती है भारतीय सेना: कोयंबटूर में बोले राजनाथ सिंह

शिव से प्रेरणा लेकर काम करती है भारतीय सेना: कोयंबटूर में बोले राजनाथ सिंह

कोयंबटूर। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, कि भारतीय सेना भगवान शिव से प्रेरणा लेकर कार्य करती है। जैसे भगवान शिव सृजन और संहार दोनों के प्रतीक हैं, वैसे ही भारतीय सशस्त्र बल मानवीय सहायता और कठोर कार्रवाई—दोनों में समान रूप से सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि संकट के समय सेना शिव की करुणा का रूप धारण कर लोगों की मदद करती है और आवश्यकता पड़ने पर रुद्र की गति से “ऑपरेशन सिंदूर” जैसी निर्णायक कार्रवाई भी करती है।

रक्षा मंत्री रविवार को ईशा फाउंडेशन द्वारा आयोजित महाशिवरात्रि कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव के साथ कुछ विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित भी किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भगवान शिव अनादि, अनंत और सत्य के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा जो सत्य है, वही शिव है। वेल्लंगिरी पहाड़ियों को शिव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *