भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। यह टी-20 फॉर्मेट में टीम इंडिया की पाकिस्तान पर अब तक की सबसे बड़ी जीत है। साथ ही टूर्नामेंट के इतिहास में यह पाकिस्तान की दूसरी सबसे बड़ी हार भी रही।
रविवार को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के सामने 176 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में पाकिस्तानी टीम 18 ओवर में ही 114 रन पर ऑलआउट हो गई।
भारत की जीत के हीरो ईशान किशन रहे। उन्होंने 27 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और 40 गेंदों पर 77 रन की शानदार पारी खेली। वहीं दूसरी ओर अभिषेक शर्मा इस साल चौथी बार शून्य पर आउट हो गए।