Valentine Day Special: ‘2 स्टेट्स’ से लेकर ‘जन्नत’ तक, इन फिल्मों में दिखाए गए प्रपोज करने के सबसे अलग तरीके

Valentine Day Special: ‘2 स्टेट्स’ से लेकर ‘जन्नत’ तक, इन फिल्मों में दिखाए गए प्रपोज करने के सबसे अलग तरीके

साल के दूसरे महीने फरवरी को प्यार का महीना कहा जाता है। इस महीने की 7 से लेकर 14 तक तारीखें काफी खास होती हैं। सबसे खास दिन 14 फरवरी होता है। इस दिन को वैलेंटाइन डे (प्रेम दिवस) के रूप में मनाया जाता है। इस दिन कई प्रेमी और प्रेमिकाएं अपने पार्टनर से दिल की बात कहते हैं। कई पार्टनर अपने दिल की बात नहीं कह पाते हैं। ऐसे में हम आपके सामने कुछ फिल्मों का जिक्र कर रहे हैं, जिनसे आप अपने पार्टनर को प्रपोज करने के बेहतरीन आइडिया ले सकते हैं। इस फिल्म में अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट ने अहम किरदार निभाया है। दोनों के बीच कॉलेज में पढ़ते हुए दोस्ती होती है, फिर प्यार होता है। अर्जुन कपूर आलिया भट्ट के जॉब इंटरव्यू में पहुंचते हैं। यहां वह बिना लाग लपेट के आलिया से कहते हैं कि वो सिर्फ अनन्या के साथ ही अपनी जिंदगी बिताना चाहते हैं। यह सुनकर आलिया खुश हो जाती हैं।फिल्म में रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण को नए साल पर प्रपोज करते हैं। वह लंबे समय तक खुद को तलाशने के बाद दीपिका पादुकोण को चुनते हैं और अपने प्यार का इजहार करते हैं। वह बताते हैं कि दिल की बात सुनकर अपने प्यार को चुनना सबसे बड़ा साहस होता है।इस फिल्म में रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा ने अहम किरदार निभाया है। दोनों मिलकर लोगों की शादी में सजावट का काम करते हैं। इस बीच दोनों को आपस में प्यार हो जाता है। रणवीर सिंह, अनुष्का शर्मा से कहते हैं ‘तेरे बिना किसी चीज में मौज नहीं है, ना चाय में. ना चाउमीन में’। रणवीर की ये बात अनुष्का का दिल जीत लेती है।इस फिल्म में शाहरुख खान बहुत ही प्यार से काजोल को प्रपोज करते हैं। शाहरुख, काजोल को शहर की ऊंची जगह पर ले जाते हैं। वह काजोल को शहर का सबसे अच्छा नजारा दिखाते हैं। काजोल यह नजारा देख कर हैरान हो जाती हैं। वह शाहरुख को शादी के लिए प्रपोज करती हैं।फिल्म में सलमान खान ने राधे का और आयशा टाकिया ने जानवी का रोल किया था। दोनों की प्रेम कहानी एक हैरान कर देने वाले मौके से शुरू होती है। इसमें सलमान खान ने आयशा टाकिया को लेकर कहा ‘जानवी सिर्फ मेरी है और मैं उसके लिए कुछ भी कर सकता हूं।’ जब सलमान ने आयशा को बचाया तब आयशा टाकिया ने सलमान खान को प्रपोज किया।फिल्म में इमरान हाशमी को सोनल चौहान से प्यार हो जाता है। सोनल चौहान कार से घर जा रही होती हैं। ऐसे में इमरान हाशमी उनकी गाड़ी के सामने अपनी गाड़ी लगाकर उन्हें प्रपोज करते हैं। इस प्रपोजल को उस वक्त बहुत पसंद किया गया था।फिल्म में सलमान खान ने जिस तरह से प्रियंका चोपड़ा को प्रपोज किया, वह उस वक्त लोगों को खूब पसंद आया था। वह क्रिकेट के मैदान में पहुंचते हैं और पूरे स्टेडियम के सामने प्रियंका से प्यार का इजहार करते हैं। वह अपनी कमजोरियों को स्वीकार करते हैं, फिर प्रियंका से पूछते हैं ‘मुझसे शादी करोगी?’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *