भारत और पाकिस्तान की टीमें एक बार फिर टी20 विश्व कप में आमने-सामने होंगी। इस वैश्विक टूर्नामेंट में जब भी इन दोनों टीमों का मुकाबला हुआ है तो पारा काफी चढ़ा रहता है। इस बार में कुछ ऐसा ही नजारा देखने की उम्मीद है। पिछले कुछ समय से दोनों देशों के बीच काफी तनावपूर्ण माहौल रहा है, ऐसे में माना जा रहा है कि इसका असर मैदान पर भी दिख सकता है। भारत और पाकिस्तान के बीच इससे पहले जब एशिया कप में मुकाबले खेले गए थे तो काफी विवाद हुआ था। भारत और पाकिस्तान का मैच हमेशा खास होता है और दुनियाभर के क्रिकेट फैंस की नजर इस मैच पर होती है। इसी वजह से इसे महामुकाबला भी कहा जाता है। दोनों टीमें अपने स्तर पर कागजों में काफी मजबूत हैं, लेकिन आईसीसी टूर्नामेंटों में भारत का पलड़ा प्रतिद्वंद्वी टीम पर हमेशा ही भारी रहा है। भारत के पास कई दमदार खिलाड़ी हैं जो पाकिस्तानी आक्रामण को धवस्त कर सकते हैं, लेकिन पाकिस्तान के पास भी ऐसे खिलाड़ी हैं जो भारत के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। आइए जानते हैं पाकिस्तान के वो कौन से पांच खिलाड़ी हैं जो भारत को कर सकते हैं परेशान…शाहीन अफरीदी नई गेंद से पाकिस्तानी गेंदबाजी की अगुआई करने वाले शाहीन शाह अफरीदी अपने दिन किसी भी टीम के लिए मुसीबत खड़ी कर सकते हैं। शाहीन भारत को पहले परेशानी में डाल चुके हैं और टीम इंडिया के बल्लेबाजों को उनसे बचकर रहने की जरूरत है। भारतीय बल्लेबाजी क्रम को शाहीन के खिलाफ संभलकर