राम चरण के परिवार में खुशियां दोगुनी हो गई हैं। कपल के घर में 31 जनवरी को जुड़वां बच्चों का जन्म हुआ था। अब अभिनेता राम चरण और उपासना कोनिडेला ने अपने जुड़वां बच्चों का नामकरण एक पारंपरिक नामकरण समारोह में किया, जिसमें परिवार और उनके करीबी दोस्त शामिल हुए।
रीति-रिवाजों के साथ किया नामकरण
नामकरण समारोह में परिवार की परंपराओं और धार्मिक रीति-रिवाजों का खास ध्यान रखा गया। राम चरण ने बताया कि उनके लिए बच्चों का नाम रखना सिर्फ एक रस्म नहीं था, बल्कि एक बहुत ही निजी और आध्यात्मिक फैसला था।राम चरण ने वैरायटी से बातचीत में कहा, ‘बच्चों का नाम रखना हमारे लिए बहुत ही खास फैसला था। मैंने और उपासना ने इस बारे में काफी बातचीत की। हमारे माता-पिता भी इस फैसले का अहम हिस्सा थे। हमारी संस्कृति में बड़ों का आशीर्वाद और मार्गदर्शन बहुत मायने रखता है।’