ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट

ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट

टी20 विश्वकप 2026 में आज 19वें मैच में ऑस्ट्रेलिया का सामना जिम्बाब्वे से जारी है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ट्रेविस हेड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। यह मुकाबला कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। जिम्बाब्वे को तेज शुरुआत मिली, लेकिन वह बड़ा स्कोर नहीं बना पाए। जिम्बाब्वे ने 20 ओवर के खेल के बाद दो विकेट गंवाकर 169 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद खराब रही है।कंगारू टीम मुश्किल में नजर आ रही है। उसने पांच ओवर में ही 29 रन पर चार विकेट गंवा दिए हैं। जोश इंग्लिस आठ रन बनाकर आउट हुए, जबकि कैमरन ग्रीन और टिम डेविड खाता नहीं खोल सके। ब्लेसिंग मुजरबानी ने इंग्लिस और डेविड को आउट किया। वहीं, ब्रैड इवेंस ने ग्रीन को पवेलियन भेजा। कप्तान ट्रेविस हेड को ब्रैड इवेंस ने बोल्ड किया। वह 15 गेंद में 17 रन बना सके। फिलहाल मैट रेनशॉ और ग्लेन मैक्सवेल क्रीज पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *