पंजाबी सिंगर जी खान अपने लाइव शो में अक्सर बॉलीवुड व पॉलीवुड अभिनेत्री सोमन बाजवा को लेकर टिप्पणियां करते रहते हैं। वो मंच से कई बार सोनम बाजवा के लिए गीत भी का चुके हैं। ऐसे में जब वो मंच पर आते हैं तो उनके फैंस सोनम-सोनम के नारे लगाना शुरू कर देते हैं।
हाल ही में CT यूनिवर्सिटी में हुए एक स्टेज शो के दौरान पंजाबी सिंगर जी खान जब स्टेज पर आए तो फिर से फेंस ने सोनम बाजवा का नाम लेकर चिल्लाना शुरू कर दिया। इस बार जी खान ने सोनम बाजवा की तारीफ नहीं की बल्कि कह दिया कि वो टाइम बीत गया।
सिंगर की इस बात से उनके फैंस एक बार तो साइलेंट हो गए लेकिन जब उसने कहा कि अब नई अपेडट दूंगा तो फैंस ने फिर से हूटिंग करनी शुरू कर दी। सिंगर ने आगे कहा कि इस बार तुमको जो नई अपडेट दूंगा वो पक्की मोहर लगाकर दूंगा। नहीं तो नहीं दूंगा। देखते रहो, आप लोग खुश हो जाओगे। आप कहोगे के क्या काला सा बड़ी सुंदर पटा गया।
फैंस ने उनसे फिर सोनम बाजवा के लिए गाना गाने की फरमाइश की तो जी खान ने कह दिया कि चलो सोनम बाजवा के लिए गाना गा लेते हैं। उसके बाद जी खान ने सोमन बाजवा के लिए दो गल्लां करिये गीत की ये लाइनें गाई।