आस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के बीच टी-20 वर्ल्ड कप का 19वां मैच शुक्रवार को कोलंबो में खेला जाएगा

आस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के बीच टी-20 वर्ल्ड कप का 19वां मैच शुक्रवार को कोलंबो में खेला जाएगा

आस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के बीच टी-20 वर्ल्ड कप का 19वां मैच शुक्रवार को कोलंबो में खेला जाएगा। आर प्रेमदासा स्टेडियम में मुकाबला सुबह 11 बजे से शुरू होगा, जिसका टॉस 10.30 बजे होना है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श इंजरी के कारण पिछला मैच नहीं खेल सके थे, उनका आज भी खेलना मुश्किल है। उनकी गैरमौजूदगी में ट्रैविस हेड ही कप्तानी करेंगे।

टी-20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे की टीम 19 साल पहले ऑस्ट्रेलिया को हरा चुकी है। तब जिम्बाब्वे ने 139 रन का टारगेट 5 विकेट खोकर आखिरी ओवर में हासिल कर लिया था। प्लेयर ऑफ द मैच ब्रेंडन टेलर ने 60 रन बनाए थे। वे आज भी जिम्बाब्वे से खेलते नजर आएंगे।

दोनों टीमों ने अपना पहला मैच जीता ग्रुप-बी में ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे ने अपना-अपना पहला मैच जीत लिया है। बेहतर रन रेट के कारण ऑस्ट्रेलिया दूसरे और जिम्बाब्वे तीसरे नंबर पर है। 2 जीत के साथ होम टीम श्रीलंका नंबर-1 पर है।

ऑस्ट्रेलिया ने पहले मैच में आयरलैंड को 67 रन से हराया था। पहले बैटिंग करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट खोकर 182 रन बनाए और आयरलैंड को 115 रन पर समेट दिया था। जिम्बॉब्वे ने पहले मैच में ओमान को 103 रन पर ऑलआउट कर 8 विकेट से मुकाबला जीत लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *