चुरा लिया है तुमने जो दिल को…’, दिशा-तलविंदर से लेकर फातिमा-विजय तक; कई सेलेब्स पर छाया इश्क का खुमार

चुरा लिया है तुमने जो दिल को…’, दिशा-तलविंदर से लेकर फातिमा-विजय तक; कई सेलेब्स पर छाया इश्क का खुमार

इश्क का गाढ़ा रंग जिस पर चढ़ जाए, उसकी जिंदगी और जहान रोशन हो जाता है। सुबह और शामें हसीन लगती हैं। चेहरे पर चांद सा नूर उतर आता है। रोम-रोम बस अपने दिलबर का नाम पुकारता है। प्रेम के ढाई आखर का जादू ही कुछ ऐसा है कि सबकुछ खूबसूरत लगता है। फिजा में इश्क की खुशबू है, दो दिल प्यार में डूबे हैं, इस बात की खबर जहान भर को भी बिना बताए हो जाती है।बॉलीवुड में भी इन दिनों दो दिल चुपके-चुपके मिल रहे हैं लेकिन खबर सबको हो रही है। वैलेंटाइन वीक पर हम आपको ऐसे ही कुछ इश्क के रंग में रंग चुके जोड़ों के बारे में बता रहे हैं, जिन पर मोहब्बत का खुमार छाया हुआ है। तलविंदर के गानों में शामिल हुआ दिशा का तराना ‘तेरे इश्क दा जाम हसीन ए, सुबह हसीन मेरी शाम हसीन ए’ जैसा हिट गाना गाने वाले सिंगर तलविंदर कई जवां दिलों पर राज करते हैं। कई हसीनाएं उन पर मरती हैं। लेकिन तलविंदर का दिल तो दिशा पर फिदा हो गया। उन्हें दिशा और उनका नाम ही हसीन लगने लगा है। पिछले दिनों दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया। इसके बाद से ही इनके इश्क में डूबे होने की अटकलें लगने लगी हैं। अब तक इस मामले पर दोनों ने कोई बयान खुलक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *