डिफेंस ट्रेड फेयर सिंगापुर एयरशो: एशिया के सुपर-रिच खरीदारों को साधने की होड़, निजी जेट कारोबार में तेज उछाल

डिफेंस ट्रेड फेयर सिंगापुर एयरशो: एशिया के सुपर-रिच खरीदारों को साधने की होड़, निजी जेट कारोबार में तेज उछाल

एशिया के सबसे बड़े एविएशन और डिफेंस ट्रेड फेयर सिंगापुर एयरशो में इस बार निजी जेट उद्योग की बढ़ती ताकत साफ नजर आई। विमान निर्माता कंपनियां अब कमर्शियल एयरलाइंस के बजाय बेहद अमीर निजी ग्राहकों और बड़ी कॉरपोरेट कंपनियों को साधनों की तैयारी कर रही हैं।इस रणनीति के तहत गल्फस्ट्रीम ने अपने फ्लैगशिप बिजनेस जेट जी700 को प्रमुखता से प्रदर्शित किया, जिसकी कीमत करीब 7.5 से 8 करोड़ डॉलर (620-660 करोड़ रुपये) बताई जाती है। एयरशो परिसर में यात्री विमानों और सैन्य एयरक्राफ्ट से अलग खड़े इस निजी जेट को देखने को लंबी कतारें लगी रहीं।बीबीसी के मुताबिक, विमान के भीतर संभावित ग्राहकों के साथ सौदे को लेकर बातचीत चलती रही, जिससे साफ है कि एशिया में सुपर-रिच खरीदारों की मांग तेजी से बढ़ रही है।विमान में पैनोरमिक खिड़कियों से आती रोशनी हल्के रंग की लेदर सीटों और पॉलिश्ड लकड़ी के वेनियर पर पड़ती है। केबिन में अलग-अलग लिविंग एरिया हैं। टीवी कंसोल और पीछे की ओर शावर के साथ ग्रैंड सुइट मौजूद है। यह डिजाइन सिर्फ लग्जरी नहीं, बल्कि उद्योग में रणनीतिक बदलाव को दर्शाता है।

बिजनेस एयरक्राफ्ट की मांग में बदलाव

गल्फस्ट्रीम के वर्ल्डवाइड सेल्स प्रमुख स्कॉट नील ने कहा, हम बड़े कॉरपोरेशनों और हाई-नेटवर्थ व्यक्तियों के लिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *