इस्लामाबाद। क्रिकेट के मैदान पर अपनी हरकतों और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर दोहरे मापदंडों के लिए मशहूर पाकिस्तान ने एक बार फिर अपनी फजीहत करा ली है। भारत और पाकिस्तान के बीच आगामी 15 फरवरी को होने वाले टी20 वर्ल्ड कप मैच को लेकर चल रहा लंबा ड्रामा अब खत्म हो गया है। पाकिस्तान सरकार और वहां के क्रिकेट बोर्ड ने घुटने टेकते हुए कोलंबो में भारत के खिलाफ मैच खेलने की इजाजत दे दी है। हालांकि, इस फैसले से ठीक पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख और वहां के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर का नाम घसीटकर एक नया विवाद खड़ा कर दिया।
मैच खेलने की पुष्टि करने से चंद घंटे पहले मोहसिन नकवी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बेहद तल्ख तेवर दिखाए थे। उन्होंने गीदड़ भभकी देते हुए कहा कि पाकिस्तान न तो भारत से डरता है और न ही आईसीसी की धमकियों से। अपनी चापलूसी की हद पार करते हुए नकवी ने बयान दिया कि फील्ड मार्शल सैयद आसिम मुनीर कभी किसी दबाव में नहीं आते और पूरी सरकार उनके पीछे खड़ी है। राजनीतिक गलियारों में इस बयान को सेना प्रमुख को खुश करने की एक हताश कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। नकवी ने जानबूझकर इस