रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने महिला प्रीमियर लीग 2026 का खिताब जीत लिया है। वडोदरा में खेले गए फाइनल में उसने दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से हरा दिया। आरसीबी का यह दूसरा खिताब रहा। इससे पहले उसने 2024 में ट्रॉफी अपने नाम की थी। हालांकि, तबकी और अबकी टीम में अंतर था और कई खिलाड़ी नए थे, लेकिन स्मृति मंधाना के नेतृत्व में आरसीबी ने बेहतरीन प्रदर्शन कर खिताब अपने नाम किया। जीत के बाद आरसीबी की टीम ने जमकर जश्न मनाया। खिलाड़ी भी काफी खुश दिखे। विदेशी स्टार्स जैसे लॉरेन बेल और जॉर्जिया वॉल भी मस्ती करती दिखीं। आइए तस्वीरों में जीत के पल देखते हैं…आखिरी 18 गेंद में आरसीबी को जीत के लिए 27 रन की दरकार थी। तब ऋचा घोष और स्मृति मंधाना क्रीज पर थीं। 18वें ओवर में ऋचा आउट हुईं। फिर 19वें ओवर में मंधाना 41 गेंद में 87 रन बनाकर आउट हो गईं। आखिरी छह गेंदों पर आरसीबी को 10 रन की जरूरत थी। हालांकि, नदिन डी क्लर्क और राधा यादव ने चार गेंद पर ही जीत दिला दी।जीत के बाद राधा ने डी क्लर्क को गले लगा लिया। डी क्लर्क आरसीबी के लिए गेम चेंजर साबित हुई हैं। लोअर ऑर्डर में उन्होंने कई मैच जिताऊ पारियां खेली हैं। जीत के बाद आरसीबी की खिलाड़ियों ने मैदान पर आकर डी क्लर्क और राधा को घेर लिया और गले लगाया। आरसीबी की जीत में स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वॉल ने अहम भूमिका निभाई। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 92 गेंद में 165 रन की साझेदारी की। मंधाना 41 गेंद में 12 चौके और तीन छक्कों की मदद से 87 रन बनाकर आउट हुईं। ‘काफी कुछ झेल चुकी हैं मंधाना’, श्रेयंका का स्मृति को खास संदेश; कप्तान के संघर्ष पर टीम ने लुटाया प्यारआरसीबी की WPL में ऐतिहासिक जीत पर विराट कोहली का भावुक संदेश, कहा- आप लोग इस ट्रॉफी के हकदार