Google Analytics Meta Pixel
वे फिर से हारना नहीं चाहते; भारत से वर्ल्ड कप मैच के बहिष्कार पर अनुराग ठाकुर का पाकिस्तान पर तंज

वे फिर से हारना नहीं चाहते; भारत से वर्ल्ड कप मैच के बहिष्कार पर अनुराग ठाकुर का पाकिस्तान पर तंज

पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले मैच के बहिष्कार का फैसला किया है। इसे लेकर उसे बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है। आईसीसी ने उसे चेतावनी भी दे दी है। इस बीच बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने पाकिस्तान पर तंज कसा है।सीएनएन-न्यूज18 से बातचीत में ठाकुर ने कहा कि पाकिस्तान ने मैच से हटने का फैसला इसलिए किया है कि उसे इंडिया से एक बार फिर मैदान में हार का डर सता रहा है।

पाकिस्तान का पैंतरा

इससे पहले पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप के अपने बहुप्रतीक्षित ग्रुप लीग मुकाबले के बहिष्कार के फैसले की रविवार को औपचारिक घोषणा कर दी लेकिन सरकार ने सात फरवरी से शुरू हो रहे टूर्नामेंट के बाकी मैचों में राष्ट्रीय टीम की भागीदारी को मंजूरी दे दी है।पाकिस्तान की इस पैंतरेबाजी के दूरगामी असर पड़ने की संभावना है।सरकार के एक आधिकारिक बयान के माध्यम से दिए गए इस निर्णय को बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर किए जाने से जुड़ा एक राजनीतिक विरोध माना जा रहा है। विश्व निकाय ने सुरक्षा कारणों से बांग्लादेश के भारत से श्रीलंका में मैच स्थानांतरित करने के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया था T20 WC से पहले मचा बवाल, मदन लाल बोले- पाकिस्तान और बांग्लादेश बर्बाद हो जाएंगे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने पहले कहा था कि वह इस फैसले के बाद टूर्नामेंट में अपनी भागीदारी की समीक्षा करेगा, क्योंकि वह बांग्लादेश के साथ एकजुटता दिखा रहा है।पाकिस्तान सरकार ने सोशल मीडिया अकाउंट पर जारी बयान में कहा कि उसने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को टूर्नामेंट में हिस्सा लेने की अनुमति दे दी है, लेकिन टीम 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले में ‘मैदान पर नहीं उतरेगी’।इस फैसले के साथ टूर्नामेंट में पाकिस्तान की भागीदारी को लेकर चल रही अटकलों का दौर समाप्त हो गया है। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में हो रहे इस टूर्नामेंट के बीच यह फैसला क्षेत्र में बढ़े राजनीतिक तनाव के माहौल में सामने आया है।सरकार ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा, ‘पाकिस्तान की सरकार आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की भागीदारी को मंजूरी देती है, हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट टीम 15 फरवरी 2026 को भारत के खिलाफ निर्धारित मैच में मैदान पर नहीं उतरेगी।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *