वॉशिंगटन। अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा कुख्यात यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़ी लाखों पन्नों की नई फाइलें, हजारों तस्वीरें जारी किए जाने के बाद एक नया विवाद खड़ा हो गया है। इन दस्तावेजों में माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स पर बेहद गंभीर और व्यक्तिगत आरोप लगाए गए हैं। एपस्टीन द्वारा साल 2013 में खुद को लिखे गए कुछ ड्राफ्ट ईमेल में यह दावा किया गया है कि बिल गेट्स रूसी महिलाओं के साथ संबंधों के कारण यौन संचारित रोग (एसटीडी) की चपेट में आ गए थे।
इन ईमेल के मुताबिक, एपस्टीन का आरोप है कि गेट्स ने उससे गुप्त रूप से एंटीबायोटिक्स दवाएं मांगी थीं ताकि वे उन्हें अपनी तत्कालीन पत्नी मेलिंडा गेट्स को चुपके से दे सकें और संक्रमण के बारे में उन्हें पता न चले। एक अन्य ड्राफ्ट ईमेल में, जो गेट्स के सलाहकार बोरिस निकोलिक के इस्तीफे के रूप में लिखा गया था, एपस्टीन ने दावा किया कि उसने गेट्स को इन अवैध मुलाकातों के परिणामों से निपटने में मदद की थी। एपस्टीन ने इन नोट्स में गेट्स पर ईमेल डिलीट करने की कोशिश करने और उनके संबंधों के टूटने पर अपनी नाराजगी भी जाहिर की थी। हालांकि, यह स्पष्ट करना आवश्यक है कि ये सभी दावे पूरी तरह से एपस्टीन के निजी नोट्स पर आधारित हैं और