सिंगर-कंपोजर विशाल मिश्रा ने अपने बहुप्रतीक्षित डेब्यू एल्बम ‘पागलपन’ का पहला गाना ‘क्या बताऊं तुझे’ रिलीज कर दिया

सिंगर-कंपोजर विशाल मिश्रा ने अपने बहुप्रतीक्षित डेब्यू एल्बम ‘पागलपन’ का पहला गाना ‘क्या बताऊं तुझे’ रिलीज कर दिया

सिंगर-कंपोजर विशाल मिश्रा ने अपने बहुप्रतीक्षित डेब्यू एल्बम ‘पागलपन’ का पहला गाना ‘क्या बताऊं तुझे’ रिलीज कर दिया है। इस गाने के साथ विशाल ने अपने म्यूजिकल सफर के एक बेहद निजी और इमोशनल चैप्टर की शुरुआत की है।

विशाल ने इस गाने के जरिए बेचैनी, अकेलेपन और उन जज्बातों को आवाज दी है, जिन्हें अक्सर लोग शब्दों में बयां नहीं कर पाते। ‘पागलपन’ का पहला गाना ‘क्या बताऊं तुझे’ एल्बम की इमोशनल दुनिया की झलक दिखाता है।

गाने को एल्बम का पहला ट्रैक बनाए जाने को लेकर विशाल ने बताया कि यह गाना उनकी जिंदगी के उस दौर से निकला है, जहां पिछले दो साल बेचैनी, तन्हाई और खामोश दर्द से भरे रहे। उनके मुताबिक, यही वह पहला एहसास था, जिसे बाहर आना जरूरी था, और इसलिए उन्होंने इस गाने से ‘पागलपन’ की शुरुआत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *